Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां बोर्ड परीक्षा दे रही कक्षा 12वीं की छात्र के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई है और उसे वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म
कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की ये घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी 12वीं में पड़ती है और बोर्ड परीक्षा दे रही है। 29 फरवरी को वह कोचिंग के लिए जा रही थी। उसी दौरान इलाके में रहने वाले आरोपी शाहबेरी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक फ्लैट पर ले गया। यहां इस आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने किसी को बताने पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।
पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर इस वारदात का अंजाम दिया गया है। होश में आने के बाद उसे इस घिनौनी हरकत के बारे में पचा चला। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता घटना से काफी डरी और सहमी हुई है। पीड़िता की स्थिति को देखते हुए उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
