Greater Noida: ग्रेनो में अपनी जमीन खरीदकर घर बनाने का सपना होगा पूरा, प्राधिकरण दे रहा ये मौका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 01:16 PM IST

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहरवासियों को अपनी जमीन खरीदने का मौका दे रही है। इस भूखंड आवंटन स्कीम में आवेदन शुरू कर दिया गया है। आवेदन 3 फरवरी तक किया जा सकता है। प्राधिकरण की ओर से 186 भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी गई है। इस योजना से शहरवासियों का अपने जमीन पर आशियाना बनाना संभव हो सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्राधिकरण ने अलग-अलग साइज के 186 भूखंडों की योजना लॉन्च की
  • एसबीआई के पोर्टल पर आवेदन किए गए शुरू
  • 3 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आशियाना बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जमीन खरीदने का मौका दिया है। प्राधिकरण ने अलग-अलग साइज के 186 प्रकार के भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी है। एसबीआई के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने बीते दिनों संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में आवासीय भूखंडों की स्कीम लाने के निर्देश जारी किए थे।

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण के भूखंड आवंटन स्कीम में 3 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि, संपत्ति विभाग ने 186 आवासीय भूखंडों की योजना को लॉन्च कर दिया है। प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इस योजना में 162 वर्ग मीटर से लेकर 738 वर्ग मीटर एरिया तक के भूखंडों को शामिल किए गया है। इस योजना से शहरवासियों को अपनी जमीन पर घर बनाने का सपना पूरा हो जाएगा।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!