Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों की महापंचायत, मुआवजे और रोजगार की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को प्रभावित किसानों की बड़ी महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। किसानों ने अधिग्रहित जमीन के बदले 64 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा, 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट और ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा नीति लागू न करने की मांग रखी।

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को यमुना प्राधिकरण से प्रभावित किसानों की बड़ी महापंचायत आयोजित हुई। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसान यहां इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान कई सालों से नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

Greater Noida protest News

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान

क्या है किसानों की मांग

महापंचायत में किसानों की प्रमुख मांग यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना में अधिग्रहित की गई जमीन के बदले 64 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा देने की है। इसके साथ ही आबादी निस्तारण को लेकर भी किसान स्पष्ट मांग रख रहे हैं। उनका कहना है कि जिन किसानों की जमीन गई है, उन्हें 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट दिए जाएं और जो परिवार वर्तमान में गांवों में जिस स्थिति में रह रहे हैं, उन्हें उसी स्थिति में बनाए रखा जाए। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक न लगाने और गांवों में नक्शा नीति लागू न करने की भी मांग की है।

End of Feed