ग्रेटर नोएडा पुलिस का करारा एक्शन; एनकाउंटर में 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें हत्या के एक मामले में वांछित दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शनिवार सुबह तड़के हुई एक मुठभेड़ के बाद हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव चक्रसेनपुर निवासी अनुज और गांव ऊंचा हमीरपुर निवासी सक्षम शर्मा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पांच जनवरी की रात गांव कैमराला में हुई उस वारदात में शामिल थे, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अधिकारी के अनुसार, इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Greater Noida: 2 Wanted Rewarded Criminals Arrested After Police Encounter (Symbolic Photo)

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस पर फायरिंग की

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार के अनुसार, मिली सूचना के आधार पर दादरी थाना पुलिस ने शनिवार तड़के जारचा रोड पर संदिग्धों की तलाश के लिए बैरिकेडिंग कर वाहन जांच शुरू की थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध दिखाई दिए। रुकने का संकेत देने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

End of Feed