ग्रेटर नोएडा में AC ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

ग्रेटर नोएडा में एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से एक मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का घरेलू सामान राख हो गया। गनीमत की बात है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्रेटर नोएडा के सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जहां एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत की बात है कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

ग्रेटर नोएडा में AC ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

एसी ब्लास्ट के बाद भड़की आग

जानकारी के अनुसार, यह घटना दनकौर स्थित ननुआ का राजपुर गांव में हुई। मकान में आज सुबह अचानक एसी के कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई और जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों कमरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि घर में मौजूद परिवार समय रहते घर के बाहर निकल आया। जिससे उनकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

End of Feed