ग्रेटर नोएडा की लोटस सोसाइटी में कुत्ते का आतंक, 13 साल के बच्चे को लहूलुहान किया; मालिक पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा की लोटस वेलफेयर सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने 13 साल के बच्चे को काट लिया। घटना के बाद निवासियों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Greater Noida Dog Bite: शहर की हाई-राइज सोसाइटियों में कुत्तों के आतंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र की 'लोटस वेलफेयर सोसाइटी' से सामने आया है, जहां शुक्रवार रात एक पालतू कुत्ते ने 13 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह काट लिया। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया और निवासियों ने सुरक्षा को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

dog bite greater noida news

ग्रेटर नोएडा में पालतू कुत्ते ने 13 साल के बच्चे को काटा (सांकेतिक चित्र)

खेलते समय हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, 13 साल का ध्रुव वीर शुक्रवार रात करीब 9 बजे सोसाइटी परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान सोसाइटी के ही एक निवासी के पालतू कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके पैर में काट लिया। लहूलुहान हालत में बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ध्रुव के पिता वरुण ने कुत्ते के मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मालिक की लापरवाही की वजह से कुत्ता परिसर में खुला घूम रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

End of Feed