दिल्ली के बाद बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, अचानक भरभराकर गिरी जर्जर दीवार; दादी-पोती ने गंवाई जान

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार को जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दादी और उनकी 12 वर्षीय पोती की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसा अनूपशहर थाना क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में हुआ, जहां दोनों पुरानी दीवार के पास काम कर रही थीं। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Bulandshahr News: एक तरफ जहां दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत के ढहने से बड़ा हादसा हो गया तो वहीं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भी एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आया, जहां जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से दादी और उनकी 12 वर्षीय पोती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय ओमवती और उनकी पोती कुमकुम के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। यह हादसा अनूपशहर थाना क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया।

Bulandshahr House Wall Collapse

बुलंदशहर में दीवार ढहने से दादी-पोती की दर्दनाक मौत

अचानक कमजोर हो चुकी दीवार ढही

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ओमवती और उनकी 12 वर्षीय पोती कुमकुम घर के पास स्थित एक पुरानी दीवार के पास काम कर रही थीं। अचानक कमजोर हो चुकी दीवार ढह गई और दोनों मलबे के नीचे दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान 62 वर्षीय ओमवती और उनकी 12 वर्षीय पोती कुमकुम के रूप में हुई है।

End of Feed