Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर योगी सरकार सख्त, फर्जी एजेंटों पर कार्रवाई के आदेश

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 से अधिक लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। सीएम ने पुलिस को ऐसे फर्जी एजेंटों को चिन्हित करने को कहा। साथ ही पीड़ितों का पूरा पैसा वापस कराने का भी निर्देश दिाया। मुख्यमंत्री ने लोगों को अवैध तरीकों से विदेश जाने से सावधान रहने की भी अपील की।

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे एजेंटों से पीड़ितों का पूरा पैसा भी वापस कराया जाए।। उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर फ्राॅड करने वालों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए।

yogi

योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो - PTI)

सीएम ने जनता दर्शन में 250 लोगों की समस्याएं सुनी

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब 250 लोगों से मुलाकात की। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी निराकरण कराया जाएगा।

End of Feed