पूर्वांचल को तोहफा: 12 घंटे में गोरखपुर से दिल्ली पहुंचाएगी Sleeper Vande Bharat ट्रेन, जानें स्टाप और टाइमिंग

Gorakhpur New Delhi Sleeper Vande Bharat : पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक, सप्ताह में तीन दिन स्लीपर वंदे भारत चलाई जा सकती है। ये गोरखपुर से नई दिल्ली तक का सफर 12 घंटे में तय करेगी।

Gorakhpur New Delhi Sleeper Vande Bharat : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कई हाईस्पीड ट्रेनों को पटरियों पर दौड़ाने की सोच रहा है। अपनी स्पीड और खास सुविधा के लिए फेमस वंदे भारत को अब नए कलेवर में उतारने का प्रयास है। इसी कड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर सेनई दिल्ली के मध्य स्लीपर वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पिछले दिनों इस प्रस्ताव के लिए जयपुर में आईआरटीटीसी की बाकायदा बैठक की गई है। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक, सप्ताह में तीन दिन स्लीपर वंदे भारत चलाई जा सकती है। ये गोरखपुर से नई दिल्ली तक का सफर 12 घंटे में तय करेगी।

End of Feed