गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में ट्विस्ट, BJP में बगावत; ध्रुव त्रिपाठी के सामने ताल ठोकेंगे संजयन त्रिपाठी

Gorakhpur Faizabad Teachers MLC Election 2026 : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए घोषित किए गए प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के खिलाफ प्रमुख दावेदार रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Gorakhpur Faizabad Teachers MLC Election 2026 : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा की ओर से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भाजपा से टिकट के प्रमुख दावेदार रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने अब खुलकर बगावती तेवर अपना लिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Gorakhpur Faizabad Teachers MLC Election 2026 Sanjayan Tripathi

डॉ. संजयन त्रिपाठी

टिकट की दावेदारी को लेकर बगावत

भाजपा ने मंगलवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही पार्टी के भीतर टिकट को लेकर चल रही दावेदारी पर विराम लग गया।

End of Feed