वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने कहा टा-टा,बाय-बाय; फिर हदें पार करेगा पारा, अब Monsoon का इंतजार

जिस पश्चिमी विक्षोभ ने प्रचंड गर्मी और Heatwave से राहत दिलाई, वह अब उत्तर भारत से विदा ले रहा है। अब सभी की निगाहें मानसून पर टिकी हैं, कब यह भारत की मुख्य भूमि को बरसात से सराबोर करता है।

Weather Update: जब जब चाहा तूने रज के रुलाया, जब जब चाहा तूने खुल के हंसाया, जब जब चाहा तूने खुद में मिलाया, इक तू ही तू ही, तू ही तू ही...!" ये गाना तो आपने सुना ही होगा। हाल के दिनों में मौसम के हालात पर यह गाना बिल्कुल सटीक बैठता है। अभी 4 दिन पहले तक प्रचंड गर्मी से समूचे उत्तर भारत, पश्चिमी भारत और सेंट्रल इंडिया में लोगों का बुरा हाल था। Heatwave के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था और Warm Night की वजह से रात को नींद भी नहीं आ रही थी। फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आया और बादलों ने आसमान को घेर लिया। तेज हवा और बारिश ने सूरज की सारी गर्मी उतार दी और पारा धड़ाम हो गया। यानी मौसम ऐसा बना हुआ है कि जब चाहे गर्मी से तर-बतर कर देता है और जब चाहे राहत की बूंदें बरसा देता है।

wather Update Monsoon

पश्चिमी विक्षोभ की विदाई, अब होगा मानसून का स्वागत

इस हफ्ते मौसम में बड़ा बदलाव लाने वाला शक्तिशाली मौसम तंत्र अब धीरे-धीरे इस इलाके से बाहर निकल रहा है। Western Disturbance नाम की यह प्रणाली आज यानी सोमवार 1 जून की रात तक भारतीय उपमहाद्वीप से पूरी तरह विदाई ले लेगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के जाने के साथ ही पूरे इलाके में मौसम एक नए ट्रांसजिशन के दौर में एंट्री लेगा।

End of Feed