Gondia Balaghat Highway Accident: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 6 की मौत

Gondia Balaghat Highway Accident News: महाराष्ट्र के गोंदिया में तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Gondia Balaghat Highway Accident News: महाराष्ट्र में गोंदिया-बालाघाट नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हादसे के बाद बोलेरो के उड़े परखच्चे

यह हादसा महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में नागरा के पास गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार से गोंदिया से बालाघाट की ओर जा रहा था। तभी अमोरा के पास सामने से आ रही बोलेरो पैसेंजर गाड़ी से ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भंयकर थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

End of Feed