Video: गोंडा के मेडिकल कॉलेज में चूहों का राज; ऑक्सीजन पाइप पर घूमते दिखे तो वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड में ऑक्सीजन पाइप पर बड़े-बड़े चूहों के घूमने का वीडियो वायरल हो गया। इस घटना ने न केवल अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

Gonda Medical College Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोंडा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड में ऑक्सीजन पाइप पर बड़े-बड़े चूहों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Gonda Medical College viral video

ऑर्थो वार्ड में घूमते दिखे चूहे

वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ऑर्थो वार्ड में मरीजों के बेड के ऊपर लगी ऑक्सीजन पाइपलाइन पर चूहे बेखौफ होकर घूम रहे हैं। बेड पर एक मरीज लेटा हुआ भी है। ऐसे में चूहों की मौजूदगी न सिर्फ स्वच्छता पर सवाल उठाती है, बल्कि मरीजों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

End of Feed