Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एक बार फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। आजम खान कल (शनिवार) को ही जेल से बाहर आए थे और जेल से निकलते ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी के बाद आद ईडी ने उन्हें गाजियाबाद के PMLA कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आजम खान को फिर भेजा गया जेल (फाइल फोटो- PTI)
किस जेल में रहेंगे आजम खान?
आजम खान गाजियाबाद के डासना जेल में बंद रहेंगे, कोर्ट से निकलने के बाद पुलिस उन्हें डासना जेल लेकर निकल गई।
रिमांड मांगेगी ईडी
ईडी सूत्रों के मुताबिक अगले एक दो दिन में ईडी गजियाबाद PMLA कोर्ट से आजम खान की ईडी रिमांड की मांग करेगी। रिमांड मिलने के बाद आजम खान को लखनऊ ले जाकर ED पूछताछ कर सकती है।
