Ghaziabad Accident: NH-9 पर भीषण एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई सीतापुर डिपो की बस, 10 यात्री घायल

Ghaziabad Accident: गाजियाबाद के एनएच-9 पर सोमवार तड़के सीतापुर डिपो की बस डिवाइडर से टकरा गई। नींद की झपकी आने से हुए इस हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीतापुर डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बहरामपुर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे की चपेट में सरियों से लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चपेट में आ गई। इस हादसे में बस चालक समेत कुल 10 यात्री घायल हुए हैं। प्राथमिक जांच में दुर्घटना की मुख्य वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।

ghaziabad accident bus

बहरामपुर फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस

डिवाइडर से टकराई बस (Ghaziabad Accident)

जानकारी के अनुसार, सीतापुर डिपो की यह रोडवेज बस सोमवार तड़के करीब पांच बजे लाल कुआं से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस को पीलीभीत निवासी चालक विपिन कुमार चला रहे थे। जैसे ही बस एनएच-9 स्थित बहरामपुर फ्लाईओवर पर पहुंची, चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। रफ्तार अधिक होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर की दीवार से जा टकराई। इस हादसे की चपेट में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आ गई। ट्रॉली पर सरिया लदा हुआ था। एक्सीडेंट में ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी भारी क्षति पहुंची है।

End of Feed