Ghaziabad: पत्‍नी ने पति से मंगवाया टीवी, नहीं लाया तो पत्नी ने लगा ली खुद को आग, पति भी झुलसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 02:46 PM IST

Ghaziabad: ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में टीवी के लिए आत्‍मदाह का प्रयास करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दंपती ने हाल ही में रूम शिफ्ट किया था, जिसके बाद टीवी दूसरी जगह रह गया था। इस टीवी के न आने से नाराज पत्‍नी ने खुद को आग लगा दी। उसे बचाने में पति भी बुरी तरह से झुलस गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दंपती ने हालही में दिल्‍ली से गाजियाबाद किया था शिफ्ट
  • इस शिफ्टिंग के दौरान टीवी रह गया था बहन के घर
  • टीवी न आने की वजह से पत्‍नी ने खुद को लगा ली आग

Ghaziabad: गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में आत्‍मदाह के प्रयास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के ख्वाजा पार्क कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने पति से टीवी मंगवाया था। शाम को घर आते हुए पति टीवी लेकर नहीं आया, इससे नाराज पत्नी ने खुद पर तेल छिड़क आग लगा ली। आग की लपेटों में घिरी पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी बुरी तरह झुलस गया। कमरे से आती चीखने-चिल्‍लाने की अवाजे सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों पर लगी आग बुझा कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दंपती को इजाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की स्थित गंभीर बताई जा रही है।

Ghaziabad crime

टीवी के लिए आत्‍मदाह की कोशिश

जानकारी अनुसार, मूलरुप से पंजाब के बंगला साहेब के रहने वाले कुलविंद्र पत्नी पिंकी और सात वर्षीय बेटी गोलू के साथ लोनी के ख्वाजा पार्क में स्थित एक किराये के मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि, इससे पहले कुलविंद्र दिल्ली के गीता कॉलोनी में रहते थे, वहां से इसी माह पांच जनवरी को शिफ्ट किया था। पुलिस को दिए बयान में कुलविंद्र ने बताया कि यहां पर शिफ्ट करते समय टीवी को अपनी बहन के घर रख दिया था। उसकी पत्नी रोजाना कई टीवी सीरियल देखती थी, इसलिए वह उससे टीवी लाने की मांग कर रही थी। पति ने बताया कि समय की कमी के कारण वह टीवी नहीं ला पा रहा था।

End of Feed