Video: 52 सेकंड में 22 थप्पड़; मेरठ में कार ड्राइवर की पिटाई का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक कार चालक के साथ बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में पीड़ित युवक को 22 बार थप्पड़ मारे जाते दिख रहा है, जबकि कार में बैठी महिला और बच्ची मदद की गुहार लगा रही हैं।

Meerut Viral Video: मेरठ में एक कार चालक के साथ बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार रुकी हुई है और दो युवक चालक को बुरी तरह से थप्पड़ मारते हैं। इस दौरान कार में बैठी एक महिला और बच्ची मदद की गुहार लगाती सुनाई देती हैं।

meerut viral video

पुलिस हिरासत में दो आरोपी

26 अक्टूबर की घटना

पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला जानी थाना क्षेत्र का है और घटना 26 अक्टूबर 2025 की रात की बताई जा रही है। वायरल फुटेज 52 सेकंड का है, जिसमें पीड़ित युवक को लगातार 22 थप्पड़ मारे जा रहे हैं। वीडियो में पीड़ित युवक हाथ जोड़कर बार-बार विनती करता नजर आता है, लेकिन हमलावरों के तेवर कम नहीं होते।

End of Feed