'मेरी बेटी अगली सोनम न बन जाए’, शिकायत लेकर थाने पहुंची मां, गुहार लगाते हुए दामाद के लिए मांगी सुरक्षा

शामली के अलीपुरा गांव में एक महिला ने अपनी बेटी पर सोनम-राजा रघुवंशी केस जैसी साजिश का शक जताया है। महिला ने खुद पुलिस चौकी पहुंचकर बेटी की शिकायत दर्ज कराई और दामाद के लिए सुरक्षा की मांग की। साथ ही पति ने भी अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस ने एहतियातन दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कर दिया है।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले के बाद अब उत्तर प्रदेश के शामली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपनी ही शादीशुदा बेटी के खिलाफ चौसना पुलिस चौकी पहुंची और गंभीर आरोप लगाए। महिला ने रोते हुए पुलिस से गुहार लगाई "साहब, मेरी शादीशुदा बेटी भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे दामाद की हत्या करा सकती है, ठीक वैसे ही जैसे इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या हुई।" पति ने भी अपनी पत्नी से जान का खतरा बताया है और सुरक्षा की मांग की है।

AI

मां ने रोते हुए बेटी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत (AI Image)

विवाहिता ने पति के घर में की तोड़फोड़

यह मामला शामली जिले के चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुरा का है। यहां एक महिला अपनी शादी के करीब 12 साल बाद पड़ोस के साथ युवक के प्यार में पड़ गई। जब पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने ससुरालवालों को सारी बात बताई। जिसके बाद महिला को मेरठ स्थित मायके में भेज दिया गया। लेकिन कुछ दिन बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहित महिला बुधवार रात अचानक अपने पति के घर लौट आई। उसने प्रेमी व कुछ लोगों के साथ मिलकर घर में तोड़फोड़ और अपने देवरों से भी मारपीट की। महिला जबरन घर में रहने की जिद करने लगी। लेकिन पति ने उसे घर छोड़ने को कहा, जिसपर महिला ने इनकार कर दिया। पर अड़ी रही, जबकि पति ने उसे जाने को कहा।

End of Feed