Ghaziabad: शराबी नशे में मचा रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने किया रोकने का प्रयास तो बोल दिया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 04:34 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के गोविंदपुरी में गश्‍त पर निकले दो पुलिसकर्मियों पर शराबी युवकों ने हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोविंदपुरी में गश्त के दौरान शराबी युवकों ने बोला हमला
  • छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
  • इस हमले में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुए घायल


Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस पर शराबी युवकों द्वारा हमले का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने यह हमला सोमवार रात मोदीनगर के गोविंदपुरी में गश्त कर रही पुलिस टीम पर किया। इस मारपीट में गोविंदपुरी चौकी के सिपाही अजयवीर व रामपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का एक निजी अस्‍पताला में इलाज चल रहा है। इस हमले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्‍थल पर भारी संख्‍या में पुलिस बल को रवाना किया गया। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर खोजबीन शुरू की और देर रात को ही एक आरोपित को छोटी मार्केट से गिरफ्तार कर लिया।

Ghaziabad police

जांच में जुटी मोदी नगर थाना पुलिस

इस हमले में घायल अजयवीर की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, पुलिस कार्य में बाधा डालने और हुड़दंग मचाने समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवकों ने पुलिसकर्मियों पर यह हमला तब किया, जब दोनों पुलिसकर्मी गश्‍त के दौरान इन युवकों को शराब के नशे में हुड़दंग मचाते हुए देख रोकने की कोशिश की। जिसके बाद युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापा मार कार्रवाई कर रही हैं।

End of Feed