Ghaziabad News: इंदिरापुरम में चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ें, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुजुर्ग महिला से लूट के मामले पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम का गठन किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में इंदिरापुरम में एक बुजुर्ग महिला से चेन और कुंडल लूटने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए करीब 4 टीमों का गठन किया। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो बदमाशों भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को पीछा किया और मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस, लुटे हुए कुंडल-चेन, बाइक और नकदी बरामद की है।

Ghaziabad News

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार

इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में चेन स्नेचिंग के मामले आम हो गए हैं। आए दिन यहां महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही एक बुजुर्ग महिला के कुंडल और चेन लूटने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीम का गठन किया और जगह-जगह चेकिंग की गई। वसुंधरा चौकी के पीछे पुलिस की चेकिंग के दौरान एक स्पलेंडर पर दो अज्ञात लोग आए। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने के लिए इशारा किया तो वहां से भागने लगे। इंदिरापुरम पुलिस ने कावड़ मार्ग पर बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव के लिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों पर गोली लगी और दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

End of Feed