गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार, चेन और मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को देते थे अंजाम

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने चेन और मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को पुलिस की गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात लुटेरे के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मुठभेड़ इंदिरापुरम 5/6 की पुलिया के पास हुई, जहां पुलिस की टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनवानी पुलिया की ओर से मोटरसाइकिल पर आते एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने के लिए इशारा किया, तो वह तेज गति से भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए।

Crime

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार (Photo - Canva)

मुठभेड़ में बदमाश बदमाश के पैरों में लगी गोली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुद को घिरा देख, बदमाश ने अपने पास रखे अवैध 315 बोर के तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई किए जाने पर बदमाश पारस के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पारस बताया। इसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अधिकारी के अनुसार, बदमाश पर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में लूटपाट और चेन स्नेचिंग के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

End of Feed