Ghaziabad में 24 वीं मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग, फोटो शूट में व्यस्त थे दोस्त ; सुसाइड नोट बरामद

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2024, 01:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11 वीं के छात्र ने ऊंची इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने दोस्तों से नजर बचाकर आत्महत्या क्यों की है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

गाजियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस थाना क्षेत्र में एक ऊंचे भवन से 11वीं कक्षा के एक लड़के ने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को रात आठ और नौ बजे के बीच एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में घटी। सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि भवन से कूदने वाले लड़के की पहचान नव खन्ना उर्फ काविश (17) के रूप में हुई है जिसे आखिरी बार उसके दो दोस्तों के साथ भवन की 24वीं मंजिल पर देखा गया था।

24वीं मंजिल पर मौजूद थे दोस्त

इस लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

End of Feed