Kanwar Yatra: गाजियाबाद स्टेशन पर कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम, हेल्प डेस्क से लेकर मेडिकल तक मिलेंगी ये सुविधाएं

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार रेलवे ने कांवड़ियों और सामान्य यात्रियों के लिए अलग-अलग मार्ग, हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा जीआरपी ने शिव भक्तों की 24 घंटे सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल की भी मांग की है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रेलवे ने कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते इस बार खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने कांवड़ियों और सामान्य यात्रियों के लिए स्टेशन पर अलग-अलग रास्ते बनाने का फैसला किया है। साथ ही हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन पर सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर और सादे कपड़ों में जवान तैनात रहेंगे। जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।

train

सांकेतिक फोटो

कांवड़ियों के लिए 24 घंटे हेल्प डेस्क

इस बार कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। जिसके चलते रेलवे ने सुरक्षा और सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। यहां 24 घंटे शिव भक्तों की मदद की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की जाएगी। स्टेशन पर सभी सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रहेंगे।

End of Feed