गाजियाबाद में चेन स्नेचिंग का मामला, DRDO ऑफिसर को बनाया बदमाशों ने निशाना, शिकायत के लिए पुलिस के लगाए चक्कर

यूपी के गाजियाबाद में DRDO ऑफिसर और उनकी पत्नी बाजार गए थे। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और उनकी चेन स्नेचिंग करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उनकी पत्नी को भी धक्का मारा। शिकायत दर्ज करवाने के लिए अधिकारी पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चेन स्नेचिंग और मोबाइल स्नेचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजनगर एक्सटेंशन से सामने आया है। यहां चोरों ने भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक अधिकारी को अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कुछ बदमाशों ने अधिकारी के साथ चेन स्नेचिंग की और इस दौरान उनकी पत्नी को धक्का भी दिया। इससे वह चोटिल हो गईं। डीआरडीओ अफसर ने इस मामले को लेकर चौकी और थाने के कई चक्कर लगाए। अब जाकर पुलिस इस मामले की जांच करने की बात कर रही है।

police

गाजियाबाद पुलिस

डीआरडीओ के अधिकारी के साथ चेन स्नेचिंग

डीआरडीओ के अफसर से गाजियाबाद में बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने अफसर की पत्नी को धक्का दे दिया। इससे वो सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं। भरे बाजार वारदात केो अंजाम देकर बदमाश आसानी से भाग निकले। पीड़ित अफसर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए मुझे थाने और चौकी के कई चक्कर काटने पड़े।

End of Feed