Ghaziabad: गाजियाबाद में ऑटो सवार गिरोह की दहशत बढ़ती जा रही है। इस गिरोह ने अब एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपना शिकार बनाया है। बदमाशों ने इंजीनियर को ऑटो में बंधक बनाकर लैपटॉप, नकदी व अन्य सामान लूट लिया। इंजीनियर ने जब इस लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने पहले उनके साथ जमकर मारपीट की और फिर उनके चेहरे पर ब्लेड मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इंजीनियर ने किसी तरह ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बंधक बनाकर लूटपाट
शास्त्री नगर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। बीती रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने हापुड़ मोड़ से शास्त्री नगर आने के लिए ऑटो लिया। अखिलेश ने बताया कि उस ऑटो में पहले से ही कुछ लोग बैठे थे, जो पुराना बस अड्डा पर उतर गए। इसके बाद ऑटो में अखिलेश के अलावा दो अन्य सवारी और चालक बचा। अखिलेश ने बताया कि उन्हें हापुड़ चुंगी पर उतरना था, लेकिन चालक ने ऑटो रोकने के बजाय एएलटी की तरफ मोड़ दिया।
