नीले ड्रम वाली मुस्कान ने जेल में दिया बेटी को जन्म, कहां रहेगी बच्ची? सौरभ के परिवार ने कहा - DNA टेस्ट कराएंगे

मेरठ में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की जान लेने वाली मुस्कान ने एक नई जिदंगी को जन्म दिया है। 24 नवंबर की शाम उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। सौरभ के परिजनों का कहना है कि वे बच्ची का डीएनए टेस्ट कराएंगे।

Blue Drum Murder Case: पति की हत्या कर नीले ड्रम में लाश दफन करने वाली मुस्कान रस्तोगी फिर से मां बन गई है। 24 नवंबर को उसने बेटी को जन्म दिया है। इत्तेफाक की बात ये है कि मुस्कान के पति सौरभ का जन्म भी 24 नवंबर को ही हुआ था। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि ये बच्ची पति सौरभ की है या बॉयफ्रेंड साहिल की। सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा है कि हम लोग मुस्कान की बेटी का डीएनए टेस्ट कराएंगे। अगर बच्ची सौरभ की है, तो उसे हम अपनाएंगे।

saurabh murder

मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया

गिरफ्तारी के समय डेढ़ माह प्रेग्नेंट थी मुस्कान

मुस्कान अपने पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसने अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर 19 मार्च को इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के समय उसकी मेडिकल रिपोर्ट में वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। 23 नंवबर की रात जेल के डॉक्टरों ने मुस्कान का चेकअप किया। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के साथ रेफर कर दिया। 24 नंवबर की शाम 6:50 बजे उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। यह मुस्कान की दूसरी बच्ची है। उसकी बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के साथ रह रही है।

End of Feed