गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट, पेट्रोल पंप कर्मी से बदमाशों ने लूटे इतने लाख रुपये

गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने तमंच के बल पर एक पेट्रोल पंप कर्मी से 9.50 लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरे शहर में सनसनी का माहौल है।

गाजियाबाद: कविनगर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 9.50 लाख रुपए की लूट की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दिन में दो बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी सवार पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। कर्मचारी के अनुसार बैग में 9.50 लाख रुपए थे, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और चार टीमों का गठन किया गया है।

looted in Ghaziabad

गाजियाबाद में पेट्रोल पंपकर्मी से लूट

बाइक से आये थे बदमाश

कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कैशियर किसी काम से राज नगर आया था तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने बलपूर्वक पंप कर्मचारी से बैग लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि पीड़ित मयंक राजपूत के की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के अनावरण के लिए चार टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

End of Feed