Meerut News: मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन, बच्चियों को हैवानियत का शिकार बनाने वाला वांटेड आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Meerut News:यूपी के मेरठ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। बता दें कि आरोपी पर मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के कई आरोप थे। दुष्कर्म के साथ लूट और हत्या के प्रयास में भी वह लंबे समय से वांछित था।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिलाओं और मासूम बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर लगाम कसने के लिए शुरू किए गए ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। थाना सरूरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी शहजाद उर्फ निक्की को ढेर कर दिया। शहजाद के खिलाफ मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म सहित कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार था।

UP Police

मेरठ पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर (फोटो - Canva)

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, सरूरपुर थाना क्षेत्र में एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहजाद सरूरपुर के एक निर्जन इलाके में छिपा है। इस जानकारी के आधार पर विशेष पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखते ही शहजाद ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई, जिसमें शहजाद के सीने और टांग में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल शहजाद को तुरंत मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

End of Feed