Meerut Police Flag March: मेरठ में आगामी त्योहारों को शांति और सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। जिसे सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में निकला गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और आरएएफ की टीम भी फ्लैग मार्च में शामिल रही। यह फ्लैग मार्च घंटाघर से शुरू हुआ और कई संवेदनशील इलाकों से होते हुए निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने इन इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।
मेरठ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
इन जिलों से होकर निकला फ्लैग मार्च
इस फ्लैग मार्च में थाना कोतवाली, थाना देहली गेट , थाना लिसाड़ी गेट और थाना लोहिया नगर पुलिस टीम शामिल रहीं। साथ ही पीएसी और आरएएफ की टीम भी मौजूद रही। फ्लैग मार्च को घंटाघर से किया गया। यह बुढ़ाना गेट , हापुड़ अड्डा और जाकिर कॉलोनी से होकर आगे बढ़ा। जिसके बाद कांच का पुल ,लिसाड़ी गेट चौपला , थाना कोतवाली, गुजरी बाजार और सर्राफा बाजार से होते हुए वापस घंटाघर पर ही समाप्त किया गया।
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
इस मौके पर सीओ अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का इंतजाम किया गया है। जिससे शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न हो सकें। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा। साथ ही अधिक भीड़ वाले इलाकों में गश्त और निगरानी को भी बढ़ा दिया जाएगा।
