Meerut: सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर; ड्रोन को लेकर अफवाह उड़ाने वाले 8 लोग हिरासत में

मेरठ में ड्रोन से जुड़ी अफवाहों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट के मामले में 15 FIR दर्ज की गईं और 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की पहचान चल रही है, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Meerut Drone Rumors: पिछले कुछ दिनों से मेरठ जिले में ड्रोन से जुड़ी अफवाहों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि ड्रोन का इस्तेमाल रेकी के लिए किया जा रहा है। इसी बीच मेरठ पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक मेरठ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोशल मीडिया पर ड्रोन से संबंधित भ्रामक और फर्जी सूचना पोस्ट करने के मामले में कुल 15 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस सिलसिले में आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

drone rumors in meerut

ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुल 15 मामले हुए दर्ज

पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कुल 28 फर्जी पोस्ट चिन्हित किए, जिनमें इंस्टाग्राम पर 19, फेसबुक पर सात और एक्स पर दो पोस्ट शामिल हैं। पुलिस ने इन मामलों में जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में कुल 15 FIR दर्ज की हैं। इनमें थाना परतापुर में दो, परीक्षितगढ़ में तीन, जानी में दो, जबकि भावनपुर, लोहियानगर, मेडिकल, मुण्डाली, सरधना, किठौर, कंकरखेड़ा एवं टीपीनगर थानों में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed