गाजियाबाद में थाने के बाहर शख्स की हत्या, रिपोर्ट दर्ज करने आया था युवक, आरोपियों ने गोलियों से किया छलनी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक शख्स की थाने के बाहर हत्या कर दी गई। आरोपी के साथ युवक का कार निकालने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अपने भाई और पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था। लेकिन थाने के बाहर आरोपियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक शख्स की थाने के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा था। लेकिन अंदर जाने से पहले आरोपियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

End of Feed