गाजियाबाद में डीएम का बड़ा एक्शन: 35 अफसरों का वेतन रोका, जनता के फीडबैक में ‘जीरो’ पाए गए अधिकारी!

गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शून्य फीडबैक वाले 35 अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश दिया है। यह कदम जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर उठाया गया है।

गाजियाबाद प्रशासन में बुधवार शाम एक झटके में हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी ने 35 विभागों के उन अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश जारी किया, जिनकी जनता के बीच ‘इमेज’ पूरी तरह फेल हो चुकी थी।आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर सितंबर महीने के फीडबैक आंकड़ों में इन अधिकारियों का “संतुष्टि प्रतिशत शून्य” पाया गया। अर्थात, जिन लोगों की शिकायतें इन अधिकारियों के पास पहुंचीं, उनमें से किसी ने भी इनके काम को संतोषजनक नहीं माना।

dm ghaziabad

गाजियाबाद जिलाधिकारी कार्यालय (फाइल फोटो)

डीएम के आदेश के अनुसार, 1 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक के पोर्टल डेटा में ये अधिकारी शिकायत निस्तारण में पूरी तरह फेल रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिया कि जब तक अधिकारी अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करते और फीडबैक स्कोर नहीं बढ़ाते, तब तक उनकी मासिक वेतन पर पूर्ण रोक रहेगी।

End of Feed