Ghaziabad: 4 बच्चों के बाप संग 'लिव इन' में थी 3 बच्चों की मां, प्रेमी ने हत्या कर नहर में फेंका

गाजियाबाद में चार बच्चों के पिता ने अपने साथ लिव इन में रह रही तीन बच्चों की मां की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद : पुलिस ने मोहम्मद आलम नाम के हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथ रह रही लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसका शव गंगनहर में फेंक दिया था। पूजा नाम की यह महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़ कर आलम के साथ चार साल से लिव इन में रह रही थी। करीब छह महीने पहले आलम ने पूजा से निकाह कर लिया था। पूजा लगातार आलम की अपनी पहली पत्नी और उसके चार बच्चों से अलग होने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते आलम ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना विजयनगर पुलिस टीम ने एक महिला की गुमशुदगी और उसके अपहरण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आलम को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई को पूजा की बहन ने थाने में शिकायत की थी कि उसकी बहन का अपहरण हुआ है। इस शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन कर दिया। जिसके बाद मुखबिर की सूचना, 'सर्विलांस एवं अन्य पूछताछ' के आधार पर 24 जुलाई को थाना विजयनगर पुलिस टीम ने अभियुक्त आलम को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed