Ghaziabad Leopard:आखिर दबोचा गया गाजियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ, कर दिया था कुछ लोगों को घायल, देखें ये VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 10:36 PM IST

Leopard in Ghaziabad court: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कोर्ट परिसर में अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब लोगों ने कोर्ट परिसर में एक तेंदुए को देखा तेंदुए को देखते ही भगदड़ मच गई, इस तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार शाम एक तेंदुआ घुस गया उसने पुरानी बिल्डिंग के पास दो वकील और वहां काम करने वाले एक शख्स सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं लंबी कवायद के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

इससे पहले तेंदुए ने वहां जूता पॉलिश करने वाले युवक के कान पर झपट्टा मारा इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है तेंदुए के घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली हो गए, भी जजों को पुलिस सिक्योरिटी में बिल्डिंग से बाहर निकाला गया था।

End of Feed