छोटी दुकान, बड़ा नोटिस! 141 करोड़ का IT नोटिस देख परचून व्यापारी के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला?

बुलंदशहर में आयकर विभाग ने एक परचून दुकानदार को 141 ​​करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है और उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान है।

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके के रहने वाले एक परचून दुकानदार को आयकर विभाग ने 141 करोड़ रूपये से ज्यादा की कथित बिक्री करने पर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित दुकानदार की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित व्यापारी सुधीर ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके दिल्ली में छह कंपनियां बनाकर यह हेराफेरी की गई है।

ITR Notice

सांकेतिक फोटो (iStock)

पैन कार्ड का दुरुपयोग करने का आरोप

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, खुर्जा के नयागंज मोहल्ले के निवासी सुधीर ने बताया कि वह घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके स्थायी खाता संख्या (पैन) का दुरुपयोग करके साल 2022 में दिल्ली के अलग-अलग पतों पर छह कंपनियां खोली गईं, जिस पर उन्हें उस समय नोटिस भेजा गया था। तब उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया था, लेकिन अब दस जुलाई को फिर से आयकर विभाग द्वारा उन्हें एक अरब 41 करोड़ 38 लाख 47 हजार 126 रुपये की कथित बिक्री पर नोटिस भेजा गया है।

End of Feed