Ghaziabad: मोहब्बत में नाकाम हुआ तो आखिरी खत में दिल का दर्द लिख दुनिया को अलविदा कह गया वो !

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 12:49 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सूर्या एन्क्लेव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें न तो मौत के लिए किसी को जिम्‍मेदार ठहराया गया है और न ही इसका कोई कारण बताया गया है। उसमें सिर्फ शायरी लिखी गई है। पुलिस को अंदेशा है कि युवक ने एकतरफा प्‍यार में यह सुसाइड किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर युवक ने दी जान
  • पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखी हैं सिर्फ शायरी
  • प्रारंभिक जांच में मिला एक तरफा प्‍यार में सुसाइड का मामला

Ghaziabad: गाजियाबाद की नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सूर्या एन्क्लेव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने का बड़ा मामला सामने आया है। युवक द्वारा सुसाइड करने का आभास होने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के लिए पहुंची पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें न तो मौत के लिए किसी को जिम्‍मेदार ठहराया गया है और न ही इसका कोई कारण बताया गया है। उसमें सिर्फ शायरी लिखी गई हैं।

ghaziabad suicide

एकतरफा प्‍यार में युवक ने फांसी लगाकर दी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस सुसाइड नोट को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। अब पुलिस आत्‍महत्‍या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को अंदेशा है कि युवक ने शायद एक तरफ में नाकाम होने के कारण सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस इस घटना का बाकि एंगल से भी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिरकारियों के अनुसार मृतक के परिजनों और उसके दोस्‍तों से पूछताछ कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed