दिल्ली-NCR वालों के लिए अच्छी खबर , Jewar Airport तक जाएगी Namo Bharat Train ; ये रही 22 स्टेशन की लिस्ट

Ghaziabad to Jewar Airport Namo Bharat Train Route Map : दिल्ली-NCR के लिए फिर खुशियों की सौगात चल कर आई है। अब जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) तक सीधे नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) को जोड़ने का फुल प्लान तैयार है। आइये जानते हैं गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक कितने स्टेशन होंगे और इस परियोजना पर कितने करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Ghaziabad to Jewar Airport Namo Bharat Train Route Map : जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (नोएडा एयरपोर्ट Noida Airport) तक यात्रियों की पहुंच आसान हो सके, इसके लिए बड़ा खाका तैयार किया गया है। अब, जल्द ही नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र को जोड़ने का काम करेगी। इस बड़े प्रोजेक्ट पर जल्द ही कार्य शुरू हो सकता है। फिलहाल, यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के टर्मिनल तक नमो भारत ट्रेन का भूमिगत ट्रैक बिछाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। नमो भारत एयरपोर्ट परिसर में ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर तक कनेक्ट करने के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रावधान पर सहमति बनी है।

Namo Bharat Train For Jewar Airport

फोटो

Ghaziabad to Jewar Airport Namo Bharat Train Route MapInformation
परियोजना का नामगाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट नमो भारत ट्रेन रूट मैप
प्रमुख उद्देश्यजेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर से जोड़ना
यमुना प्राधिकरण का प्रस्तावनमो भारत ट्रेन का भूमिगत ट्रैक
परियोजना का बजट600 करोड़ रुपये
फेज 1 रूटगाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से कासना तक
फेज 1 की दूरी37 किमी
फेज 1 स्टेशन18 स्टेशन
फेज 2 स्टेशन4 स्टेशन
कुल स्टेशन22 स्टेशन
कुल अनुमानित लागत13055 करोड़ रुपये
मुख्य स्टेशनगाजियाबाद साउथ, ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4, ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-2, ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-12, मलकपुर, अल्फा-1, ईकोटेक-6, दनकौर, यीडा का सेक्टर-18, यीडा का सेक्टर-21, जेवर एयरपोर्ट
भविष्य की योजना2031 में 3.09 लाख यात्री, 2054-55 में 7.04 लाख यात्री
विशेष सुविधा5 मेगावाट सोलर प्लांट
परियोजना की कुल लंबाई72.2 किमी
अनुमानित समाप्ति तिथिवर्ष 2029
परियोजना की कुल लागत17343 करोड़ रुपये

End of Feed