Ghaziabad: गाजियाबाद के होटल में युवती से रेप करने वाला आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने यूं बिछाया जाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 08:21 PM IST

Ghaziabad Rape Case : गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में युवती के साथ दुष्‍कर्म करने वाले होटलकर्मी को पुलिस ने दबोच लिया है। यह आरोपी शहर छोड़कर भागने के फिराक में था। पुलिस के अनुसार इस आरोपी ने दोस्‍तों के साथ न्‍यू ईयर पार्टी करने पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के समय युवती के दोस्‍त दूसरे रूम में पार्टी कर रहे थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • घटना के समय रूम में अकेले सो रही थी पीड़िता
  • वारदात के बाद से ही आरोपी होटलकर्मी था फरार
  • पुलिस ने आरोपी को कौशांबी बस अड्डे से गिरफ्तार किया

Ghaziabad Rape Case : गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में दोस्‍तों के साथ न्‍यू ईयर पार्टी करने पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि यह रेप होटल के ही एक कर्मी ने किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक्‍शन में आई गाजियाबाद पुलिस ने आरोपित होटलकर्मी को मंगलवार को कौशांबी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि दुष्‍कर्म का आरोपित होटलकर्मी सुबोध कुमार शहर से अपने घर भागने के फिराक में था। यह आरोपी मूल रूप से हाथरस जिले के बुढ़ाईच गांव का रहने वाला है। यह आरोपी यहां आनंद विहार क्षेत्र में रहता था।

Ghaziabad crime (2)

होटल में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस में दिए गए बयान के अनुसार पीड़िता मूलरूप से कानपुर की रहने वाली है और वह यहां इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में रहती थी। पीड़िता के अनुसार वह अपने पांच दोस्‍तों के साथ लेट नाइट न्‍यू ईयर पार्टी करने के बाद रात करीब साढ़े तीन बजे लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पहुंची। इसमें इन लोगों द्वारा तीन कमरे बुक किए गए थे। पीड़िता के अनुसार वह शराब के नशे में थी, इसलिए एक कमरे में जाकर सो गई। जबकि उसके दोस्त दूसरे कमरे में पार्टी कर रहे थे।

End of Feed