Ghaziabad News: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की हैवानियत की सारी हदें पार, मां ने भी नहीं दिया साथ

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक सौतेले पिता ने अपनी 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरी घटना में बच्ची की मां ने भी उसका साथ नहीं दिया। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर आरोपी पिता और मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने 10 साल की नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस मामले में पीड़िता की सगी मां भी सौतेले पिता का साथ दे रही थी। इस बीच पीड़िता के 13 वर्ष के भाई को भी बहुत प्रताड़ित किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले सौतेले पिता और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Ghaziabad Police Arrested Stepfather for Raping Minor Daughter

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की हैवानियत की सारी हदें पार

सौतेले पिता ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार

एसीपी लोनी भास्कर वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चार दिन पहले पूर्व दिल्ली से जीरो एफआईआर लोनी बॉर्डर थाना पुलिस में स्थानांतरित की गई थी। इस जीरो एफआईआर में नाबालिग बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की एक बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसी दौरान उसकी मां राजू सिंह नाम के शख्स के संपर्क में आई थी, जिसने उनकी आर्थिक रूप से सहायता की थी।

End of Feed