Ghaziabad: गाजियाबाद में कार व्यापारी की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग,शार्प शूटर जितेन्द्र त्यागी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 02:15 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस ने थाना सिहानी गेट क्षेत्र में कार व्यापारी की हत्या मामले के वांटेड सुपारी किलर जितेन्द्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बदमाश को पुलिस ने जीटी रोड से दबोचा। आरोपी के पास से हत्‍या में प्रयोग एक 9 एमएम पिस्टल और 5 कारतूस बरामद करने के साथ पुलिस ने 58,000 रुपए भी बरामद किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी सिहानी गेट क्षेत्र में कार व्यापारी की हत्या मामले में था वांटेड
  • आरोपी को व्‍यापरी की हत्‍या के लिए मिली थी पांच लाख रुपये की सुपारी
  • आरोपी पर विभिन्‍न धाराओं के तहत सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज


Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस को हत्‍या के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सिहानी गेट क्षेत्र में कार व्यापारी की हत्या मामले को सुलझाते हुए सुपारी लेकर हत्‍या करने वाले वांटेड शार्प शूटर जितेन्द्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बदमाश के पास से पुलिस ने हत्‍या में प्रयोग एक 9 एमएम पिस्टल और 5 कारतूस भी बरामद किया है। साथ ही व्यापारी को मारने के लिए ली गई सुपारी में से बचे हुए 58,000 रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

sharp shooter Jitendra Tyagi

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में शार्प शूटर जितेन्‍द्र त्‍यागी

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि, थाना सिहानी गेट पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अभियुक्त जितेन्द्र त्यागी के क्षेत्र में ही होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे ऑप्यूलेंट मॉल के सामने जीटी रोड से दबोच लिया गया। यह आरोपी नंदग्राम का रहने वाला है। इस आरोपी पर पहले से ही हत्‍या, हत्‍या का प्रयास, लूट जैसी गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

End of Feed