Ghaziabad: कुत्ते को फांसी देने का खौफनाक मंजर देख सहम जाएंगे, जंजीर से बांध दो युवकों ने लटकाया

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 05:51 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक कुत्‍ते को फांसी देने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वीडियो में जानवर बने दो युवक एक कुत्ते को फांसी पर लटकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो तीन माह पुराना है और जिस कुत्‍ते को फांसी दी गई, वह पागल हो चुका था।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोहे की जंजीर से बांधकर दो लोगों ने लटकाया फांसी पर
  • तीन माह पुराना वीडियो, पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • ग्रामीणों का कहना कि, पागल हो चुका था कुत्‍ता, कई लोगों को काटा

Ghaziabad: गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कोई भी सहम सकता है। मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वीडियो में जानवर बने दो युवक एक कुत्ते को फांसी पर लटकाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोनी इलाके के पास ट्रॉनिका सिटी के इलाइचीपुर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वारयरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने इसे संगीन अपराध मानते हुए बेजुबान जानवर को मारने के आरोप में कुत्ता मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Ghaziabad Viral Video

कुत्‍ते को फांसी पर लटकाते हुए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 33 सेकेंड के वीडियो में दो युवक काले रंग के एक कुत्ते को लोहे की जंजीर से बांधकर बेदर्दी से फांसी देते हुए नजर आ रहे है। जंजीर के एक सिरे को कुत्‍ते के गले में बांधा गया है और दोनों युवक अलग-अलग दिशाओं में उस जंजीर को खींच रहे हैं। इस दौरान कुत्ता दर्द से तड़पता दिखाई देता है, लेकिन ये युवक जंजीर को तब तक खींचे रहते हैं, जब तक कुत्‍ते की मौत नहीं हो जाती है। इस पूरे घटनाक्रम का किसी स्थानीय शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

End of Feed