Ghaziabad News: हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध, थर्मल कैमरे को चुनौती, बाउंड्री वॉल के नीचे खोद डाली सुरंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 02:31 PM IST

यूपी के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां बाउंड्री वॉल के पास 4 फीट गहरी सुरंग खोदकर सुरक्षा को चुनौती दी गई है।

गाजियाबाद: हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी कोशिश की गई। अज्ञात लोगों ने बाउंड्रीवॉल के पास चार फीट गहरी सुरंग खोद कर सुरक्षा को चुनौती दी है। फिलहाल, उक्त स्पॉट को सील कर दिया गया है। एयरफोर्स की ओर से टीला मोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये सुंरग इरशाद कॉलोनी के पास खोदी गई है।

Tunnel dug in Hindon Airbase

हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध

End of Feed