Ghaziabad: मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन, इन जगहों पर होगा ट्रैफिक ब्‍लॉकेज, जानें कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 02:53 PM IST

Ghaziabad: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को गाजियाबाद पहुंच रही है। जिसे लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन किया है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोनी बॉर्डर से लेकर मंडोला बॉर्डर तक इस हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को दूसरे रूट्स पर डायवर्ड किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोनी से मंडोला बॉर्डर तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बंद
  • मंगलवार सुबह 10 से 6 बजे तक बंद रहेगा वाहनों का संचालन
  • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कारण हुआ रूट डायवर्जन

Ghaziabad: बागपत और गाजियाबाद से दिल्‍ली के तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत दोपहर 12 बजे गाजियाबाद पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। पुलिस की इस एडवाइजरी के अनुसार 3 जनवरी की सुबह से लेकर शाम तक लोनी बॉर्डर से लेकर मंडोला बॉर्डर तक इस हाईवे पर सभी तरह के वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को दूसरे रूट्स पर डायवर्ड किया जाएगा।

_Ghaziabad traffic alert

भारत जोड़ों यात्रा के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बंद

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त रामानंद कुशवाहा ने हाईवे ब्‍लॉकेज और रूट डायवर्जन की जानकारी देते हुए बताया कि, ये डायवर्जन 3 जनवरी की सुबह 10 बजे से लागू हो जाएगी, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि इस दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की जगह वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने फोन नंबर 9643322904, 8130674912 भी जारी किया है।

End of Feed