Ghaziabad Traffic: गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक प्‍लान, ऑटो और ई-रिक्शा का टाइम और रूट होंगे तय

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 01:33 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद की सड़कों पर अब ऑटो और ई-रिक्‍शा चालकों की मनमानी नहीं नजर आएगी। ट्रैफिक पुलिस इनके संचालन के लिए रूट तय करने जा रही है। इन्‍हें अपने निर्धारित रूट पर ही चलना होगा। वहीं शहर की सड़कों से ऑटो की भीड़ कम करने के लिए इन्‍हें दो अलग-अलग शिफ्ट में चलाया जाएगा। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर में अब दो शिफ्ट में चलेंगे ऑटो, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
  • ऑटो और ई-रिक्‍शा चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस तय करेगी रूट
  • ट्रैफिक पुलिस ने तैयार की पूरी योजना, जल्‍द हो सकती है लागू

Ghaziabad: गाजियाबाद को जाम से मुक्‍त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस शहर की यातायात व्‍यवस्‍था में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब शहर की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। सड़कों पर ऑटो की भीड़ कम करने के लिए अब पुलिस पंजीकृत 15,500 ऑटो के संचालन दो शिफ्ट में करने जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। इसे जल्‍द ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा। जहां से सहमति मिलने के बाद यह लागू हो जाएगा। इस योजना की जानकारी एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने पुलिस लाइन सभागार में ऑटो चालक यूनियन के साथ आयोजित एक बैठक में दी।

ghaziabad news

ऑटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि, अब शहर में दो शिफ्ट में ऑटो चलेंगे। एक शिफ्ट रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक होगी। दोनों शिफ्ट के लिए ऑटो को चयनित कर इन पर रूट और शिफ्ट की डिटेल भी लिखी जाएगी। अगर शिफ्ट के खिलाफ चलता हुआ कोई ऑटो मिला तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी ट्रैफिक ने कहा कि, कार्रवाई से बचने के लिए ऑटो चालकों को कई अन्‍य चीजों में भी सुधार करना होगा। ऑटो चालक सीट के दोनों ओर अवैध रूप से लगाई गई सीट को खुद ही हटा लें। साथ ही ऑटो में चालक का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखना जरूरी है। इन नियमों का पालन न करने वाले ऑटो चालकों पर भी सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed