Ghaziabad: नए साल के सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली से गाजियाबाद जाना अब आसान नहीं, इस फ्लाईओवर ने बढ़ाई परेशानी

Ghaziabad: दिल्‍ली को गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाले आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी से जोड़ने का कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से आगामी 25 दिसंबर से यह फ्लाईओवर परिवहन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस पर दोबारा फरवरी 2023 के मध्‍य से वाहनों का संचालन शुरू होगा। इससे दिल्‍ली और गाजियाबाद के बीच सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद और दिल्‍ली को जोड़ता है आश्रम फ्लाईओवर
  • इस फ्लाईओवर से होकर रोजाना गुजरते हैं करीब 3 लाख वाहन
  • करीब 45 दिनों तक दूसरे रास्‍तों से वाहन चालकों को आना पड़ेगा गाजियाबाद

Ghaziabad: दिल्‍ली से गाजियाबाद आने वाले लाखों लोगों को आगामी फरवरी माह तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्‍योंकि दिल्‍ली में मौजूद आश्रम फ्लाईओवर को 25 दिसंबर से आगामी 45 दिन के लिए बंद किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर पर दोबारा से परिवहन फरवरी माह से शुरू होगा। दरअसल, इस समय आश्रम फ्लाईओवर से नए डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से इस फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे 25 दिसंबर से बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में इस फ्लाईओवर से रोजाना गुजरने वाले करीब 3 लाख वाहनों को अपने सफर के लिए दूसरा रास्‍ता अपनाना पड़ेगा। इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Ghaziabad ashram flyover

आश्रम फ्लाईओवर पर हो रहा कार्य

बता दें कि, आश्रम फ्लाईओवर गजियाबाद और नोएडा को दिल्‍ली से जोड़ने वाला मुख्‍य फ्लाईओवर है। यहां से होकर रोजाना करीब तीन लाख वाहन गुजरते हैं। इस फ्लाईओवर पर पीडब्‍ल्‍यूडी क्रिसमस के दिन से एक्‍सटेंशन वर्क शुरू करने जा रहा है। इस वजह से दोनों कैरिजवे पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। एक्‍सटेंशन के इस कार्य के कारण फरवरी 2023 के दूसरे हफ्ते तक यहां से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। अधिकारियों के अनुसार 15 फरवरी के बाद इसे दोबारा खोल दिया जाएगा। बता दें कि, करीब 128.25 करोड़ रुपये की लागत से 1.42 किलोमीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। यह आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी से जोड़ेगा। इसके बाद मूलचंद फ्लाईओवर से रजनीगंधा चौक तक 9 किलोमीटर लंबा स्‍ट्रेच सिग्‍नल-फ्री हो जाएगा।

End of Feed