Ghaziabad Crime: पांच साल की बच्‍ची की हत्‍या के मामले में हैवानियत का खुलासा, मचा हड़कंप

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 01:59 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में पांच साल की बच्‍ची का अपहरण कर गला घोंटकर हत्‍या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, हत्‍या से पहले बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया गया। बच्ची के गुप्तांग और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर चोट और नोचनें के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस की छह टीमें अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्‍या से पहले हैवानियत का खुलासा
  • बच्ची के गुप्तांग व शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर चोट और नोचनें के निशान
  • पुलिस की छह टीमें कर रही हैं हत्‍या और दुष्‍कर्म के इस मामले की जांच


Ghaziabad: गाजियाबाद में पांच साल की बच्‍ची का अपहरण कर गला घोंटकर हत्‍या मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। मृतक बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत और रेप के ऐसे सच का पता चला है, जिसे जानकर दिल दहल जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हत्‍या से पहले बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया गया। बच्ची के गुप्तांग और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर चोट और नोचनें के गहरे निशान मिले हैं। बच्‍ची को अगवा करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस पूरे मामले का कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में शामिल पुलिस की छह टीमें अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं।

Ghaziabad police

घटनास्‍थल क्षेत्र में देर रात गश्‍त करते पुलिस अधिकारी

इस पूरे मामले में पुलिस का शक करीबी लोगों और नशेड़ियों पर है। घटनास्‍थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज को जब्‍त किया गया है। घर के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में बच्‍ची खेलते हुए दिखाई दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। जिसमें वीरवार रात नौ बजे के आसपास बच्ची की मौत होने की बात कही गई है। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि, शाम करीब सात बजे अपहरण के कुछ ही घंटे बाद बच्‍ची की हत्‍या की गई। हत्‍या के बाद शव को घर से करीब 150 मीटर पीछे फेंका गया था।

End of Feed