Ghaziabad: 11 साल के बच्‍चे के साहस को सलाम, बदमाशों ने किया अगवा तो दांत काट 2 किमी दौड़ खुद को बचाया

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 07:30 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में 11 साल के एक बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है, लेकिन इस बच्‍चे ने बहादुरी दिखाते हुए खुद को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ा लिया और दो किलोमीटर भागकर अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीते शनिवार को हुई थी बच्‍चे के अपहरण की कोशिश
  • चार बदमाश सफेद वैन में डालकर ले जा रहे थे बच्‍चे को
  • मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक 11 साल के बच्चे ने बहादुरी दिखाते हुए एक बड़ी अनहोनी टाल दी। अपहरण करने आए बदमाशों से बच्‍चा भिड़ गया और एक अपहरणकर्ता का हाथ काट कर उनके चंगुल से भाग निकला। बच्‍चा पीछा कर रहे अपहरणकर्ताओं से पीछा छुड़ाने के लिए बगैर रूके और थके लगातार दो किमी. तक दौड़ता रहा और सकुशल बदमाशों के चंगुल से खुद को बचा लिया। यह घटना है गाजियाबाद के थाना मुरादनगर इलाके की। बदमाशों ने बीते शनिवार को एक व्यापारी के बच्चे के अपहरण की कोशिश की थी, लेकिन बच्‍चे की बहादुरी की कहानी अब सबके सामने आई है।

Kidnapping in Ghaziabad

अपहरणकर्ता से बचकर भागा बहादुर बच्‍चा

इस बहादुर बच्‍चे का नाम आरव है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 364 और धारा 511 के तहत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हैं। मुरादनगर पुलिस थाने के एसएचओ सतीश कुमार ने कहा कि, इस घटना की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। घटना वाले इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जल्‍द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

End of Feed