Ghaziabad: कुकर्म के बाद पड़ोसी ने की छात्र की हत्या, हाथ-पैर बांध शव को गंगनहर में फेंका

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 03:03 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में कुकर्म और हत्‍या का एक दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है। मुरादनगर की एक कॉलोनी से लापता 12 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद हुआ है। मृतक बच्‍चे से कुकर्म कर हत्‍या करने वाले आरोपी पड़ोसी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदात के बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक बच्‍चा बीते वीरवार को घर के बाहर से हुआ था लापता
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची
  • आरोपी ने ईंख के खेत में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गंगनहर में फेंका

Ghaziabad: गाजियाबाद में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म और हत्‍या का एक दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है। मुरादनगर की एक कॉलोनी से दो दिन पूर्व लापता पांचवीं क्लास के इस छात्र का शव पुलिस ने गंगनहर से बरामद किया है। इस छात्र का उसके पड़ोसी ने ही अपहरण कर पहले कुकर्म किया और फिर गला दबाकर हत्‍या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया। लापता छात्र की तलाश के दौरान पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची और पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने बच्‍चे के शव को गंगनहर से बरामद किया।

Ghaziabad Crime (1)

पुलिस की गिरफ्त में हत्‍या का आरोपी

गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिग मुरादनगर की एक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। बीते वीरवार की दोपहर 3 बजे बच्‍चा घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गया। देर शाम तक बच्‍चा जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी जब छात्र नहीं मिला तो परिजनों ने मुरादनगर थाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि, मामला दर्ज कर छात्र की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मेन बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी शुरू की। एक सीसीटीवी फुटेज में छात्र को एक युवक हाथ पकड़कर ले जाता दिखा। पुलिस ने जब उस युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने दिल दहलाने वाला खुलासा किया।

End of Feed