Ghaziabad: गाजियाबाद में लापता 5 साल की बच्ची की मिली लाश, गला घोंटकर की गई हत्या

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 01:33 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में बीते वीरवार को लापता हुई पांच वर्षीय बच्‍ची का शव बरामद हुआ है। बच्‍ची का शव घर से करीब 150 मीटर दूर मिला। पुलिस जांच में अभी रस्‍सी से गला घोंटकर हत्‍या का पता चला है। पुलिस की कई टीमें हत्‍या के इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना कि सभी आरोपियों को जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद में लापता पांच वर्षीय बच्‍ची का मिला शव
  • हत्‍यारे ने रस्‍सी से गला घोंटकर की बच्‍ची की हत्‍या
  • गाजियाबाद पुलिस की कई टीमें जुटी हैं आरोपियों की तलाश में

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक बच्‍ची के अपहरण और हत्‍या का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बीते दिनों लापता हुई पांच वर्षीय बच्‍ची की लाश बरामद की है। यह बच्ची गुरुवार को लापता हुई थी और शुक्रवार शाम को उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्‍ची की गला घोंटकर हत्‍या करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Ghaziabad murder

गाजियाबाद में लापता बच्‍ची का मिला शव

बता दें कि गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट इलाके में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्‍ची वीरवार को गायब हो गई थी। इस मामले में बच्‍ची के परिजनों ने अपहरण होने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुट थीं। पुलिस वीरवार देर रात तक बच्ची की तलाश करती रही लेकिन उन्हें कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई। वीरवार सुबह से पुलिस ने फिर अभियान शुरू किया। इस तलाशी अभियान में पुलिस ने स्थानीय लोगों की भी मदद ली।

End of Feed