गाजियाबाद फर्जी गैंगरेप केस:नर्स गिरफ्तार,प्राइवेट पार्ट पर खुद चोट लगाई, जानें कैसे रची झूठी कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 09:35 PM IST

Ghaziabad Fake Gangrape Case: गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी सामूहिक दुष्कर्म के मामले का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि, 56 लाख का मकान हड़पने के लिए नर्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर निर्भया जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी गढ़ी थी। नर्स ने जिन पांच युवकों के संग मकान पर विवाद है, उन्हें ही नामजद कराया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • फर्जी सामूहिक दुष्कर्म के मामले का गाजियाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • 56 लाख का मकान हड़पने के लिए नर्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी साजिश
  • पुलिस ने नर्स समेत सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Fake Gangrape Case: यूपी के गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थाना इलाके में फर्जी गैंगरेप मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गाजियाबाद पुलिस ने 38 साल की नर्स को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नर्स को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि, 56 लाख का मकान हड़पने के लिए नर्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर निर्भया जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी गढ़ी थी। नर्स ने जिन पांच युवकों के संग मकान पर विवाद है, उन्हें ही नामजद कराया था। उन्हें फंसाकर जेल भिजवाने के बाद मकान पर कब्जा करने की साजिश थी। इस पूरी स्क्रीप्ट का मास्टरमाइंड नर्स का करीबी दोस्त प्रॉपर्टी डीलर आजाद था।

Ghaziabad Crime

नर्स ने घर के लिए रची थी साजिश

आपको बता दें कि, 18 अक्टूबर को नर्स के भाई ने नंदग्राम थाने में शाहरुख, जावेद, औरंगजेब, दीनू और धौला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। उसने कहा था कि, 16 अक्टूबर की रात जब उसकी बहन उसके जन्म दिन समारोह से लौट रही थी तो आश्रम रोड से चार लोगों ने उसको किडनैप किया, आरोपी उसे जंगल में ले गए, यहां पहले से ही एक अन्य शख्स मौजूद था। पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 18 अक्टूबर को बोरे में बंद करके उसे आश्रम रोड पर फेंक गए। नर्स के सड़क किनारे पड़े होने की जानकारी राहगीर ने पुलिस को दी, लेकिन उससे पहले ही नर्स के पास एक युवक मौजूद था। उसने ही राहगीर को पुलिस को सूचना देने के लिए कहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

End of Feed